
बच्चा चोरी की आशंका (photo source- Patrika)
Child Kidnapping Rumor: लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10 बजे उस समय भारी तनाव और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब बच्चा चोरी की आशंका को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और संदिग्धों को घेर लिया।
दरअसल लगभग 10 से 12 लोग गांव में प्लास्टिक की बाल्टी और अन्य सामान बेचने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं और बच्चा चोरी की आशंका हुई। देखते ही देखते यह बात पूरे गांव में फैल गई और लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंच गए। ग्रमीाणों का कहना है कि इन लोगों के दो बच्चों को अपने कब्जे में रखा हुआ था, जिन्हे ग्रामीणों ने उनके कब्जे से छुड़ाया है।
लोहांडीगुड़ा टीआई ने पत्रिका से बात करते हुए कहा कि लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की बात कही। फिलहाल संदिग्धों को अपनी हिरासत में लेकर गहन जांच की जाएगी। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया है और ग्रामीणों से चर्चा की जा रही है। मामले को देखते हुए अभी संदिग्धों से पूछताद की जा रही है।
संदेह गहराने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने संदिग्धों के घर को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान संदिग्धों ने स्थिति बिगड़ती देख खुद को घर के अंदर बंद कर लिया। इससे तनाव और बढ़ गया और मौके पर भीड़ लगातार बढ़ती चली गई। कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बच्चों को बंधक बनाया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसी आशंका के चलते गांव में देर रात तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की और स्थिति को संभाला। इसके साथ ही घर के अंदर मौजूद लोगों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली गई। पुलिस के अनुसार, दो बच्चों को फिलहाल कब्जे में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला वास्तव में बच्चा चोरी से जुड़ा है या नहीं। पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।
Published on:
29 Apr 2026 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
