7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Elon Musk इस ख़ास स्मार्टफोन का करते हैं इस्तेमाल! Twitter पर हुआ ब्रांड का खुलासा

Tesla के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने अपने आधिकारिक Twitter हैंडल के माध्यम से एक यूजर के जवाब में इस बात के संकेत दिए हैं कि, वो स्वयं अपने अकाउंट को हैंडल करते हैं। आमतौर पर एलन मस्क सोशल नेटवर्किंग साइट पर ख़ासे एक्टिव रहते हैं और अपने रोचक पोस्ट से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashwin Tiwary

•

Updated: 3 Mar 2022, 8:23 PM IST

elon_musk_smartphone-amp.jpg

Elon Musk Using Smartphone

अमेरिका की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) दुनिया भर में तकनीक के प्रति अपने प्रेम के लिए मशहूर हैं। मस्क माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर भी ख़ासे एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने रोचक पोस्टों से सुर्खियों में बने रहते हैं। ज्यादातर लोगों की निगाहें मस्क के लाइफस्टाइल पर रहती है और लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर वो किस ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे ही कई लोग ये भी जानने के इच्छुक रहते हैं कि आखिर मस्क किस स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं? अब इस बात का खुलासा हो गया है।

आमतौर पर देखा जाता है कि Elon Musk के ट्वीटर हैंडल से जब भी कोई ट्वीट (Tweet) किया जाता है तो उस पोस्ट के या तस्वीर के नीचे (Twitter for iPhone) लिख के आता है, इससे ये साफ होता है कि एलन मस्क के ट्वीटर हैंडल को एप्पल के आईफोन से ऑपरेट किया जाता है। जब भी आप आईफोन से ट्वीटर हैंडल का यूज करते हैं और इस दौरान कोई ट्वीट करते हैं तो ये टैग बाय डिफाल्ट आपके पोस्ट के नीचे दिखाई देता है।

यह भी पढें: जिंदगी को आसान बनाने वाले ये हैं शानदार घरेलू गैजेट्स, कीमत 770 रुपये

अब आप ये सोच रहे होंगे कि, क्या एलन मस्क अपना आधिकारिक ट्वीटर हैंडल स्वयं ऑपरेट करते हैं? ये सवाल किसी के जेहन में भी आना लाजमी है। इसी बारे में ट्वीटर पर एक यूजर ने मस्क से पूछा था कि, “आपका ट्वीटर अकाउंट कौन हैंडल करता है?” जिसके जवाब में मस्क ने कहा कि, “मुझे मल्टीपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर है, लेकिन वह सभी टेक्निकली एक ही दिमाग में हैं।”


इससे ये साफ हो रहा है कि Elon Musk संभवत iPhone स्मार्टफोन या iPad का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। आमतौर पर मस्क कभी भी किसी ख़ास ब्रांड के स्मार्टफोन के प्रयोग के बारे में कभी कोई टिप्पणी नहीं की है और न ही वो किसी ब्रांड को प्रमोट करते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि मस्क यदि किसी ब्रांड के स्मार्टफोन के इस्तेमाल के बारे में यदि कोई राय व्यक्त करते हैं तो इसका सीधा असर (सकारात्मक या नकारात्मक, जैसी भी टिप्पणी हो) ब्रांड पर पड़ेगा।

यदि मस्क iPhone स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो उम्मीद है कि वो iPhone 13 Pro Max होगा, क्योंकि मस्क हमेशा से बेहतर और अत्याधुनिक तकनीक में विश्वास करते हैं और ये आईफोन 13 सीरीज का लेटेस्ट और सबसे बेहतर मॉडल है।