scriptबारिश की कमी के कारण मक्का के उत्पादन में इस साल आई गिरावट | Due to shortage of rain, this year's drop in maize production | Patrika News
गरियाबंद

बारिश की कमी के कारण मक्का के उत्पादन में इस साल आई गिरावट

पिछले 10-12 वर्षों से इस क्षेत्र के किसान अब धान के साथ बड़े पैमाने पर मक्के की खेती भी करते हैं, लेकिन इस वर्ष बारिश के अंतिम समय में धोखा देने के कारण उत्पादन कमजोर है

गरियाबंदNov 13, 2018 / 04:06 pm

Deepak Sahu

CGNews

बारिश की कमी के कारण मक्का के उत्पादन में इस साल आई गिरावट

मैनपुर. गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड मैनपुर क्षेत्र मक्के की खेती के लिए पूरे प्रदेश में एक अलग स्थान रखता है। पिछले 10-12 वर्षों से इस क्षेत्र के किसान अब धान के साथ बड़े पैमाने पर मक्के की खेती भी करते हैं, लेकिन इस वर्ष बारिश के अंतिम समय में धोखा देने के कारण उत्पादन कमजोर है। किसानों को अन्य वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष मक्के के उत्पादन में कमी से परेशान देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर विकासखंड क्षेत्र में 10 हजार हेक्टेयर में मक्के की खेती किसानों ने की है।
फसल परिवर्तन के तहत किसान मक्के की खेती कर रहे हैं। क्षेत्र के अडग़ड़ी, जरहीडीह, कोसममुड़ा, शोभा, करेली, रक्शापथरा, कुशियारबरछा, गोना, ढोलसराई, कुचेंगा, गरीबा, भूतबेड़ा, मोंगराभर्री, मोतीपानी, बरगांव, कोदोमाली, जांगड़ा, साहेबिनकछार, गरहाडीह, गौरगांव, लाटावार, इंदागांव, कोयबा, अमली, तौरेंगा, बाहरापारा, झोलाराव, इचरादी, देहारगुड़ा क्षेत्र में किसान बड़ी मात्रा में मक्के की फसल ले रहे हैं और मक्के की फसल तैयार हो चुकी है। किसान इन दिनों मक्के की कटाई मिंजाई में व्यस्त हैं।
किसान जयगोपाल ठाकुर, रामाधीन नागेश ने बताया शासन ने इस वर्ष समर्थन मूल्य 17 सौ रुपए प्रति क्विंटल किया है, लेकिन मक्के की उत्पादन कम है साथ ही मक्के की खरीदी में देरी हो रही है क्योकि दिसम्बर आखिरी में मक्के की खरीदी प्रारंभ की जाती है, जिसके कारण कई किसानों को बिचौलियों को कम दर में मक्का बेचने को मजबूर होना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर इस संबंध में चर्चा करने पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भावेश शांडिल्य ने बताया कि मैनपुर विकासखंड क्षेत्र के किसानों ने लगभग 10 हजार हेक्टेयर में मक्के की खेती की है। लेकिन बारिश के अभाव में इस वर्ष मक्के की फसल कमजोर है। शासन स्तर पर समर्थन मूल्य में मक्के की खरीदी की तैयारी की जा रही है।

Home / Gariaband / बारिश की कमी के कारण मक्का के उत्पादन में इस साल आई गिरावट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो