scriptचरित्र पर संदेह कर पत्नी की कर दी हत्या, फिर आरोपी पति ने खुद भी पी लिया जहर, हालत गंभीर | Husband killed wife doubt on Character himself also drank poison | Patrika News
गरियाबंद

चरित्र पर संदेह कर पत्नी की कर दी हत्या, फिर आरोपी पति ने खुद भी पी लिया जहर, हालत गंभीर

पत्नी के चरित्र पर संदेह व बेटे वे निठल्लेपन के कारण पति-पत्नी वे बीच विवाद हो गया। दोनों में विवार इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की टंगिया मारकर हत्या कर दी।

गरियाबंदAug 01, 2020 / 04:22 pm

Bhawna Chaudhary

Crime

क्राइम

गरियाबंद. ग्राम कुरुसकेरा में गुरुवार रात लगभग 8.30 बजे पत्नी के चरित्र पर संदेह व बेटे वे निठल्लेपन के कारण पति-पत्नी वे बीच विवाद हो गया। दोनों में विवार इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की टंगिया मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने जहर का सेवन कर लिया। जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए राजिम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रात होने के कारण लाश के घटनास्थल पर रख शुक्रवार सुबह पंचनामा पश्चात शव पीएम के लिए भेजा गया। पीएम पश्चात शब्द परिजनों को सौंप दिया गया है।

राजिम थाना प्रभारी आरके साहू ने बताया कि ग्राम कुरुसकेरा के नुमन तारक (45) का अपन पत्नी प्रमिला तारक (40) पर चरित्र शंका व बेटे के निठल्लेपन को लेकर अक्सर विवाद होत रहता था। इन्हीं दोनों वजहों से उनके बीच अक्सर विवाद होत रहता था। बीती रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच तकरा हुआ था। जो धीरे-धीरे इतना बद गया कि पति ने पत्नी को धारदार टंगिया से सिर पर कई वार को दिए। जिससे मौके पर ही पत्नी का मौत हो गई।

पत्नी की मौत के बाद आरोपी पति ने खेत में छिड़काव के लिए रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने बेहोशी की हालत में उसे रात में ही राजिम अस्पताल में भर्ती कराय गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी साहू ने बताय कि आरोपी की अस्पताल से छुट्टी होने के बाद हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।

Home / Gariaband / चरित्र पर संदेह कर पत्नी की कर दी हत्या, फिर आरोपी पति ने खुद भी पी लिया जहर, हालत गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो