अक्सर देखने में आया है कि लोग कोविड-19 पॉजिटिव की रिपोर्ट देखते ही मनोबल तोड़ देते हैं और निराश होकर घबरा जाते हैं। कुछ लोग अस्पताल में उपचार के लिए बेड की तलाश शुरू कर देते हैं और जिन्हें अस्पताल में बेड नहीं मिल पाते वह घर रहकर ही इलाज कराते हैं। ऐसा ही पूर्व मेयर की 84 वर्षीय मां शन्नो देवी ने उस वक्त किया, जब वह कोरोना संक्रमित हो गई। घर में रहकर ही उन्होंने एक कमरे में रहकर अपना इलाज शुरू कर दिया। उन्होंने लगातार पूरे हौसले के साथ योग अपनाया और आयुर्वेद की दवाई लेती रहीं। उन्होंने अपनी इच्छा शक्ति मजबूत की और महज दस दिन के अंदर ही कोरोना को मात देकर मिसाल पेश की।