यह भी पढ़ें
अभद्र बयान पर फंसे आजम खान, सुषमा स्वराज ने मुलायम को दी नसीहत, जानिए क्या था वह बयान
यह हुई बातचीत वायरल ऑडियो में एक कुलदीप नाम का शख्स दूसरे व्यक्ति से बात कर रहा है। दूसरा शख्स पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा का करीबी लग रहा है। उसने कहा, कुलदीप भाई, मान सिंह के पास रहो। एकांत में बात हुई विधायक जी (अमरपाल शर्मा) से। अंदर-अंदर काम करना है। विधायक अमरपाल शर्मा भी बहुत खुश हो गए हैं। वहीं, कुलदीप इसमें मान सिंह की मिलीभगत से इंकार कर रहा है। उसका कहना है, वह बहुत अच्छे आदमी हैं। उनका इसमें कोई लेना-देना नहीं हैं। इसमें किसी दूसरे शख्स का हाथ है। यह भी पढ़ें
रामनवमी पर मुस्लिम महिलाओं ने की भगवान श्रीराम की आरती तो उलेमा ने सुनाया यह फरमान
ऑफर ठुकराने की बात कही ऑडियो में कुलदीप खुद को मनोनीत पार्षद का ऑफर मिलने की बात भी कर रहा है। उसका कहना है कि उसने यह ऑफर ठुकरा दिया है। मान सिंह का कोई मतलब नहीं है। जब ऑडियाे में दूसरे शख्स ने कहा, हमारा एक ही मतलब है कि जनरल हारना चाहिए। इस पर कुलदीप बोला, शंकर भगवान की जय। इसके बाद दूसरे शख्स ने कुलदीप को एमपी (सांसद) तक बनने की बात कह दी। यह भी पढ़ें
लोकसभा चुनावः इस जेल में अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे कैदी
यह बोले महानगर अध्यक्ष इस बारे में भाजपा के महानगर अध्यक्ष मानसिंह का कहना है कि चुनाव से पहले करीब 148 लोगों ने पार्टी ज्वाइन की थी। ये लोग सपा और बसपा छोड़कर आए थे। इनमें से ही दो लोगों ने आपस में बात की है। संभव है कि यह बातचीत नशे में की गई है। इसमें उनको बदनाम किए जाने की साजिश की गई है। उन्होंने पहले बात की और बाद में उसे वायरल कर दिया। यह भी पढ़ें
लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की मुस्लिम नेत्री का कार्यकर्ता ने बनाया एेसा वीडियो, अब मिल रही धमकी
‘चंद लोग कर रहे पार्टी को बदनाम करने की कोशिश’ इस बारे में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल ने भी कहा कि जो लोग दूसरी पार्टी छोड़कर भाजपा में आए हैं, उनमें से चंद लोग पार्टी को बदनाम करने के प्रयास में रहते हैं। गाजियाबाद में ऐसा कुछ भी नहीं है। पार्टी में किसी तरह की फूट नहीं है। जनरल वीके सिंह लाखों वोटों से जीत हासिल करेंगे। ऑडियो में बात करने वाला शख्स कुलदीप शर्मा बताया गया। उसको कई बार फोन किया गया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। आपको बता दें कि अमरपाल शर्मा साहिबाबाद से बसपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। फिर कांग्रेस में आ गए थे। अब फिर से बसपा में आ गए हैं। UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .. UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .