घर पर था शादी का माहौल मामला लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र का है। बुधवार को वहां स्थित एक कॉलोनी के शख्स के घर पर दिल्ली के रोहिणी से बारात आई थी। दुल्हन के घर पर भी शादी को लेकर खुशी का माहौल था। पूरा घर रिश्तेदारों से भरा हुआ था। बुधवार को उनके यहां बैंड-बाजे की आवाज सुनाई दे रही थी। सब जश्न में डूबे हुए थे। जयमाला के समय जैसे ही दूल्हा स्टेज पर चढ़ा तो वह डगमगाने लगा। दूल्हा नशे में धुत था। वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दूल्हे को ऐसी हालत में देखकर दुल्हन ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के घरवालों ने भी उसके फैसले का समर्थन किया और बारात को लौटा दिया। इसके बाद वहां का माहाैल बदल गया। इस बीच शादी में शिरकत करने आए उनके एक युवक ने दुल्हन के पिता से शादी की बात की, जिस पर वह राजी हो गए। इसके बाद दोनों की शादी करा दी गई।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh
Facebook पर Like करें, Follow करें
Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें
patrika Hindi News App