8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM योगी आदित्यनाथ आज किसान दिवस पर देंगे 325 करोड़ रुपये का तोहफा

किसान दिवस पर सीएम योगी गाजियाबाद में करेंगे 325 करोड़ से अधिक की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Dec 2018, 9:29 AM IST

cm yogi adityanath

CM योगी आदित्यनाथ आज किसान दिवस पर देंगे 325 करोड़ रुपये का तोहफा

गाजियाबाद. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज किसान दिवस पर गाजियाबाद में होने वाले दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे करीब 325 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकाार्पण और शिलान्यास करेंगे। वे 12.45 बजे हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से पतला गांव स्थित डिग्री काॅलेज पहुंचेंगे। जहां विभिन्न कार्ययोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण के साथ ही वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहां से दोपहर 3:45 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से इंदिरापुरम स्थित सीआइएसएफ बटालियन में पहुंचेंगे और यहां से महाकौथिग में जाएंगे। इसके बाद वे 5:10 बजे सीआइएसएफ बटालियन से वापस लौटेंगे।

बड़ा ऐलान: 2300 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के बावजूद सीएम योगी को काले झंडे दिखाएंगे ये लोग

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय पुलिस के अलावा बाहर के जिलों से भी पुलिस बुलाई गई है। इसके साथ ही पीएसी की छह कम्पनियों पर भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा रहेगा। गाजियाबाद के एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद के पतला निवारी थाना इलाके के पतला गांव में पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद इंदिरापुरम में उत्तराखंड समाज के लोगों के महाकौथिग मेले में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

बड़ी खबर: नए साल पर देशवासियों को पीएम मोदी देंगे 5500 करोड़ का तोहफा

इतने सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात

एसएसपी ने बताया कि इस दौरान 8 एडीशनल एसपी, 21 डिप्टी एसपी, 100 इंस्पेक्टर, 425 सब इंस्पेक्टर, 1800 कांस्टेबल के अलावा 6 कंपनी पीएसी की भी मौजूद रहेगी और यातायात पुलिस हर जगह मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया इस दौरान सुरक्षा के साथ साथ यह भी विशेष ध्यान दिया जाएगा कि किसी भी आमजन को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

गाजियाबाद आगमन पर किसान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विरोध, देखें वीडियो-