8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा ऐलान: 2300 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के बावजूद सीएम योगी को काले झंडे दिखाएंगे ये लोग

उनके आने से पहले ही गुस्साए किसानों ने मुख्यमंत्री का विरोध करने और काले झंडे दिखाने का ऐलान कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 22 Dec 2018, 5:44 PM IST

गाजियाबाद। 23 दिसंबर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद में दो कार्यक्रमों में शिरकत करने आ रहे हैं। इस दौरान वह पतला निवाड़ी इलाके में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे तो वहीं साहिबाबाद इलाके में उत्तरखंड निवासियों द्वारा आयोजित मेले में शिरकत करेंगे। इस दौरान उनकी सुरक्षा में 2300 से अधिक पुलिस कर्मी एंव अधिकारी व 6 कंपनी पीएसी तैनात रहेंगे। हालांकि उनके आने से पहले ही गुस्साए किसानों ने मुख्यमंत्री का विरोध करने और काले झंडे दिखाने का ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़ें : बसपा सुप्रीमों मायावती ने इस महिला नेत्री पर जताया भरोसा, पार्टी में शामिल होते ही दी ये बड़ी जिम्मेदारी

दरअसल, मोदीनगर की मोदी शुगर मिल पर किसानों का 300 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान बकाया है। जिसके चलते किसानों में आक्रोष है। वहीं मुख्यमंत्री के आने से पहले ही यह मामला गर्ममाता जा रहा है। किसानों का कहना है कि अब तक मोदी शुगर मिल ने किसानों का पिछला भुगतान भी नहीं किया है। मोदीनगर में मुख्यमंत्री आएंगे तो उन्हें अपनी इस समस्या से अवगत कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव पहले अखिलेश यादव को सबसे बड़ा झटका, ये पूर्व विधायक बसपा में शामिल

किसानों ने कहा कि भले ही जिला प्रशासन ने मोदी शुगर मिल के कार्यालय सील करने का कार्य किया हो और मिल प्रबंधन के खिलाफ आरसी जारी कर दी हो, लेकिन यह केवल इसलिए किया गया है कि यहां मुख्यमंत्री का आगमन है और इसी तरह किसानों का गुस्सा शांत हो जाए। उन्होंने कहा कि किसान योगी के आगमन पर उनका विरोध करेंगे और काले झंडे दिखाएंगे।