बिजनौर: लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर सभी पार्टियों ने अपने अपने चेहरे सामने लाने शुरू कर दिए हैं। वहीँ हर बार की तरह इस चुनाव में दल बदल के टिकट लेते नेता जरुर दिखेंगे। कुछ ऐसा ही आज बिजनौर में भी देखने को मिला। जब सपा की पूर्व विधायक रूचि वीरा ने बसपा का दामन थाम लिया। यही नहीं बसपा ने उन्हें बिजनौर लोकसभा का प्रभारी बनाया है। इसलिए ये माना जा रहा है कि वे ही बसपा से उम्मदीवार भी होंगी।