बिजनौर: 2019 में लोकसभा चुनाव को लेकर जहा सभी पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिये तरह तरह के वायदा और रैली कर रही है। वही हाल फिलाल में बसपा सपा और रालोद गठबंधन की सुगबुहाट को लेकर नेता भी राजनीतिक दल बदल कर लोकसभा चुनाव लड़ने की फिराक में लग गए है। इसी कड़ी में बिजनौर लोकसभा सीट से पूर्व सपा विधायक रुचि वीरा ने बसपा पार्टी का दामन थाम लिया है।