ST Hasan Navratri News: नवरात्रि के दौरान नॉनवेज की दुकानों और होटलों को बंद रखने के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मंदिरों के आसपास और ऐसे रास्तों पर, जहां नॉनवेज की दुकानें होने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका हो, वहां लोगों की भावनाओं का ध्यान रखना उचित है। हालांकि, उन्होंने उन इलाकों में नॉनवेज की दुकानें बंद करने के औचित्य पर सवाल उठाया, जहां कोई मंदिर या धार्मिक स्थल नहीं है।