जानकारी के मुताबिक, सनी उर्फ सनया गांव स्थित शराब के ठेके के पास मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार तीन हमलावर वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। दिनदहाड़े कई गोलियां चलने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से सनी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।