scriptअपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा कलयुगी पिता, गर्भवती होने पर खुला राज | father raped his daughter | Patrika News
गाज़ियाबाद

अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा कलयुगी पिता, गर्भवती होने पर खुला राज

मामला खोड़ा कॉलोनी का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

गाज़ियाबादAug 22, 2021 / 01:19 pm

Rahul Chauhan

rape_2_4979470-m.jpg
गाजियाबाद। खोड़ा कॉलोनी में पिता और पुत्री के रिश्ता उस वक्त तार-तार हो गया जब युवती ने अपने की पिता पर रेप करने का आरोप लगाया। यह मामला उस वक्त उजागर हुआ जब अचानक ही लड़की के पेट में दर्द होना शुरू हुआ और उसे इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने उपचार के लिए कई तरह की मेडिकल जांच की। जिसके बाद पता चला की लड़की गर्भवती है। जिसके कारण पेट में दर्द हो रहा है। जैसे ही यह जानकारी लड़की के अन्य परिजनों को हुई तो सभी के पैरों की जमीन खिसक गई।
यह भी पढ़ें

गुड लक शैली सिंह, मां ने कपड़े सिल कर झांसी की बेटी को खेलों में बढ़ा रही है आगे

लड़की की मां और परिवार के अन्य लोगों ने लड़की से इस बारे में गहन पूछताछ की तो लड़की ने अपने पिता के द्वारा की गई घिनौनी करतूत के बारे में बताया। जिसके बाद आरोपी पिता के खिलाफ थाना खोड़ा में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक समोसे की दुकान चलाने वाला शख्स अपने पूरे परिवार के साथ खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कोलोनी में काफी समय से रह रहा है। घर के अन्य लोग भी अलग-अलग रोजगार करते हैं। जब सब लोग अपने काम पर चले जाते थे तो उसकी एक किशोरी अकेली घर पर रहती थी। आरोप है कि इसी दौरान उसका पिता अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म किया करता था। यह बात किसी से भी ना बताए जाने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाता था। कई बार वह अपनी पुत्री को धमकी भी दिया करता था। जिसके कारण किशोरी किसी से भी आपबीती बताने में डरती थी।
यह भी पढ़ें

आज से रविवार का लॉकडाउन खत्म, सामान्य दिनों तक की तरह खुलेंगे बाजार

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए खोड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। पीड़िता के अन्य परिजनों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इस मामले में सीडब्ल्यूसी को भी जानकारी दे दी गई है और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Home / Ghaziabad / अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा कलयुगी पिता, गर्भवती होने पर खुला राज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो