मोदीनगर में था कार्यक्रम दरअसल, रविवार को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का मोदीनगर में स्वागत समारोह था। मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच के कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ था। वहां पर पहले से कई लोग दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमा थे। जब स्वतंत्र देव सिंह का काफिला वहां पर पहुंचा तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद प्रदर्शनकरियों ने प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ता और प्रदर्शनकारी आपस में भिड़ गए।
यह भी पढ़ें
Big Breaking: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती
पुलिस ने फटकारी लाठी जानकारी के अनुसार, हंगामे के दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने मृतका की मां को कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन प्रदशर्नकारी माने नहीं। इस हालत में पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को काफिले के सामने से हटाया। काफिला वहां से जाने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां बरसाईं। मोदीनगर थाना प्रभारी संजीव शर्मा का कहना है कि रोड जाम करने वाले करीब 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें