30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- अनुच्छेद 370 और 35 A देश के लिए बड़ा कलंक, इनका सपना किया पूरा

खास बातें कहा- मोदी सरकार ने कलंक को पूरी तरह से साफ कर दिया भाजपा के 'सदस्यता बनाओ' अभियान कार्यक्रम में लिया भाग कहा- डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो सपना देखा था वह पूरा हुआ  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 12 Aug 2019, 11:28 AM IST

meerut

मेरठ। अनुच्छेद 370 और 35 A देश के ऊपर बहुत बड़ा कलंक थी, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो सपना देखा था उस सपने को मोदी सरकार ने पूरा कर दिखाया। कश्मीर मसले पर किसी से बात करने का कोई मतलब नहीं उठता। यह हमारा और हमारे देश का अंदरूनी मामला है। इसको हम ही मिल बैठकर सुलझाएंगे। जिस किसी को अनुच्छेद 370 और 35 A कश्मीर से हटाने पर ऐतराज हो वह सामने आकर विरोध करें। यह बातें सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहीं।

यह भी पढ़ेंः #Independence Day 2019: श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगी ये महिलाएं और कश्मीरी भाइयों से लेंगी वचन

नेहरू की जिद पर किसी की नहीं चली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मेरठ में भाजपा के 'सदस्यता बनाओ' अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने मेरठ आए हुए थे। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर, सरदार पटेल और चौधरी चरण सिंह का सपना था कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू न की जाए। लेकिन नेहरू की जिद के आगे किसी की नहीं चली। यह सपना देश के गृहमंत्री अमित शाह ने पूरा कर दिखाया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी भाई के नेतृत्व में यह कलंक समाप्त हो गया।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: कैंट के उपाध्यक्ष रोजाना सुनेंगे लोगों की समस्याएं

कश्मीर के युवकों को रोजगार मिलेगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस कलंक के समाप्त होने से कश्मीर के भीतर निवेश होगा। कश्मीर के युवकों को रोजगार मिलेगा। जो एक हाथ में पत्थर लेकर चलते थे, वे आज मोदी और अमित शाह का स्वागत कर रहे हैं। तिरंगा झंडा लहरा रहे हैं। अलगाववाद, आतंकवाद समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि आज कश्मीरियों का स्वागत करने के लिए पूरा हिन्दुस्तान बाहें फैलाकर तैयार खड़ा है। आज कश्मीरियों के साथ सभी लोग हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग