scriptमहिलाओं का यह गैंग ट्रेनों में करता था ऐसा काम कि पुलिस भी रह गई हैरान | ghaziabad railway police arrested by 8 women | Patrika News
गाज़ियाबाद

महिलाओं का यह गैंग ट्रेनों में करता था ऐसा काम कि पुलिस भी रह गई हैरान

खबर की खास बातें:—
1. ट्रेनों में यात्रियों से जबरन वसूली करने वाला गैंग का पर्दाफाश2. पुलिस ने आठ महिलाओं को किया गिरफ्तार
 

गाज़ियाबादAug 27, 2019 / 09:04 am

virendra sharma

railway.png
गाजियाबाद. रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों से ठगी करने वाले गैंग को गिरफ्तार किया है। यह गैंग यात्रियों से जबरन वसूली किया करता था। इसकी शिकायत जीआरपी और रेलवे पुलिस फोर्स को पिछले काफी समय से मिल रही थी। जिसके बाद आरपीएफ ने उनकी धरपकड़ की।
ट्रेनों में यात्रियों से जबरन पैसे ठगने वाली 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से यात्रियों से जबरन वसूली की गई नगदी बरामद की है। आरपीएफ के अधिकारी के बीजी.के. नायडू ने बताया कि पिछले काफी समय से ठगी करने वाले गैंग की शिकायत मिल रही थी। महिलाओं का एक गैंग ट्रेनों में सक्रिय है। यह ट्रेनों में यात्रियों के साथ जबरन पैसे वसूली करता हैं। उन्होंने बताया कि अगर कोई यात्री इन महिलाओं को पैसा नहीं देते था तो वह किसी भी हद तक पहुंच जाती थी।
यात्रियों को अपने चंगुल में फंसा लिया करती थी। उसके बाद नगदी और सामान लूटकर फरार हो जाती थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने 8 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि महिलाओं का यह गैंग रिजर्वेशन वाले कोच में भी पहुंच जाता था। यात्रियों को जबरन झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी।

Home / Ghaziabad / महिलाओं का यह गैंग ट्रेनों में करता था ऐसा काम कि पुलिस भी रह गई हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो