26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! तीन दिन में कट गए 600 गाड़ियों के चालान, इन सड़कों पर रहेगा रूट डायवर्ट

त्यौहार के मद्देनजर ट्रैफिक विभाग ने रूट प्लान तय किया है। अब आगामी दस दिन तक महानगर में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। यानी घर से निकलने से पहले एक बार यह देखना होगा कि किस रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट किया हुआ है। अगर गलत जगह वाहन पार्क कर दिया तो भारी-भरकम चालान देना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 29 Oct 2021, 6:29 PM IST

delhi-traffic-police-_1.jpg

गाजियाबाद. जिले में दीपावली त्यौहार और छठ पूजा को देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने रोड प्लान तैयार किया है। ट्रैफिक पुलिस ने गत तीन दिन में सड़क किनारे खड़े 600 वाहनों के चालान कर दिए है। इससे वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई है।

यह भी पढ़ें : मेरठ और दिल्ली के बाद अब गाजियाबाद बना वाहन कटान की मंडी, लाखों की लक्जरी गाड़ी हजारों में

एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा का कहना है कि लोग कुछ कदम चलने के आलस और जल्दबाजी में रोड किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। ऐसे लोगों को अब अवैध पार्किंग के चालान के एवज में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। बावजूद इसके लोग अस्थायी पार्किंग में वाहन लगाने में रुचि नहीं दिखा रहे। इस कारण बृहस्पतिवार को इन दोनों प्रमुख मार्गों पर जाम देखने को मिला। वहीं बृहस्पतिवार से घंटाघर रामलीला मैदान में भी अस्थायी पार्किंग शुरू कर दी गई है, जहां पहले दिन करीब 250 लोगों ने अपने वाहन पार्क किए।

पार्किंग में नाम मात्र के वाहन

त्यौहारी सीजन में अंबेडकर रोड, तुराबनगर, घंटाघर, गांधीनगर, चौपला बाजार व नवयुग मार्केट में लाखों की संख्या में खरीदार उमड़ते हैं। खासकर अंबेडकर रोड और घंटाघर में दिन भर भारी भीड़ रहती है। बाजारों को जाम मुक्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नेहरू युवा केंद्र और घंटाघर रामलीला मैदान में अस्थायी पार्किंग बनाई है। दोनों ही जगह 10 रुपये शुल्क देकर वाहन पार्क कर सकते हैं।

एसपी ट्रैफिक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ चौकी के पुलिसकर्मियों को भी निर्देश दिया है कि त्यौहार तक बाइक से मुख्य बाजारों में घूम-घूमकर वाहनों का चालान करें। पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि वे किसी से बहस न करें। फोटो खींचे और ई-चालान करें। बाजारों में जाम नहीं है, त्यौहार के कारण वाहनों की गति जरूर धीमी है। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि आज से वाहनों के चालानों की संख्या और बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर किन्नर गैंग का आतंक, सुंदर महिला बन लूटते थे वाहन

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग