26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर किन्नर गैंग का आतंक, सुंदर महिला बन लूटते थे वाहन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालकों से लूट की घटनाओं में पिछले कई महीने से वृद्धि हो रही है। वाहन लूट की ये घटनाएं आम बदमाश नहीं बल्कि किन्नरों का गैंग अंजाम दे रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 29 Oct 2021, 6:04 PM IST

call.jpg

बागपत. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लिफ्ट लेकर वाहन चालकों से लूट करने वाले चार में से पुलिस ने दो किन्नरों को दबोच लिया। किन्नरों ने एक सप्ताह पूर्व चांदीनगर थाना क्षेत्र में लिफ्ट लेकर हरियाणा के सोनीपत के कार चालक से रकम लूटी थी। ईपीई काफी समय से किन्नर बदमाशों का गैंग वाहन चालकों से लिफ्ट लेकर लूटपाट करता था। गाजियाबाद में लूट के बाद पीड़ित बागपत में आकर ही पुलिस को सूचना देता था।

यह भी पढ़ें : गौ आश्रय स्थलों में अब लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, चारा-पानी से लेकर देखरेख की सुविधा होगी कैद

22 अक्टूबर को चार किन्नरों ने गाजियाबाद हिंडन पुल पर हरियाणा के जिला सोनीपत के थाना के महारा गांव निवासी प्रवीण पुत्र अजमेर से लिफ्ट ली थी। चांदीनगर थाना क्षेत्र में चारों ने प्रवीण से 10 हजार रुपये लूट थे। पीड़ित ने कोतवाली पर चार किन्नरों के खिलाफ तहरीर दी थी। तभी से पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। पुलिस ने एक किन्नर को पूछताछ के लिए उठाया था। मिले सुराग के बाद पुलिस ने चारों किन्नरों की घेराबंदी की। जिसमें दो फरार हो गए।

पुलिस ने सलमान निवासी ईदगाह मुरादनगर, नेहा उर्फ आसू निवासी मुरादनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों से प्रवीण से लूटा गया पर्स व पांच हजार रुपये बरामद किए। पुलिस फरार दोनों आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों को कोर्ट में पेश किया।

इंस्पेक्टर एमएस गिल ने पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़े गए किन्नरों ने बताया कि अब लोग बच्चे कम पैदा करते हैं, जिसके चलते बधाई इत्यादि का काम नहीं चल पाता है। बसों में भी यात्रियों से 10 रुपये मांगने के लिए काफी नोकझोंक करनी होती है। इसलिए उन्होंने किन्नर गैंग बनाकर लूटपाट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : मेरठ और दिल्ली के बाद अब गाजियाबाद बना वाहन कटान की मंडी, लाखों की लक्जरी गाड़ी हजारों में