यह भी पढ़ें
NGT order : कचरा निस्तारण में लापरवाही पर एनजीटी ने लगाया 24 लाख का जुर्माना
गाजियाबाद जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठी महिला साधना सिंह की रात को अचानक ही तबीयत खराब हो गई। साधना सिंह शुगर की पेशेंट हैं और वह भी लोगों के साथ भूख हड़ताल पर बैठी हैं। ये लोग तीन महीने की फीस माफी समेत पांच मांगों पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं । भूख हड़ताल पर बैठे लोगों के आरोप बड़े संगीन हैं। इनके मुताबिक साधना सिंह डायबिटिक हैं और जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो प्रशासन को सूचित किया गया लेकिन प्रशासन ने कोई मेडिकल टीम नही भेजी। इनके मुताबिक उन्होंने खुद ही डॉक्टर और उनकी टीम को बुलाया जिन्हाेंने इनकी जांच की और दवाई दी। अभिभावकों के अऩुसार वह दो दिन से लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हैं और पानी के अलावा उन्होंने कुछ ग्रहण नहीं किया है। जिसके चलते साधना सिंह की तबीयत बिगड़ गई। अभिभावक संघ लगातार अपनी मांगों पर अड़ा है और उसका कहना है कि गाजियाबाद प्रशासन और पुलिस उनको दबाव में लेने की कोशिश कर रही है। यह भी पढ़ें