वहीं आरोपी अंजू ने सहेली पर तेजाब डलवाने के लिए पहले अपने एक दोस्त को तैयार करने का प्रयास किया, लेकिन उसके इस वारदात को अंजाम देने से मना करने पर उसने एक आॅटो चालक को प्लानिंग में शामिल करने की तरकीब निकाली। इसके लिए उसने एक मोहननगर में आॅटो चालक को दस रुपये की जगह सौ रुपये का एक नोट दिया। इसके बाद तीन से चार दिन उसी आॅटो से आॅफिस आना जाना शुरू किया। इस दौरान आॅटो चालक को लालच में लेकर उसे एक लाख रुपये में बैंककर्मी पर तेजाब डालने के लिए तैयार कर लिया। जिसके बाद आॅटो चालक ने अपने दो अन्य दोस्तों को इस कांड में शामिल कर वारदात को अंजाम दिया।