5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादनगर हादसा: 23 पहुंचा मृतकाें का आकड़ा पीएम माेदी ने भी जताया दुख

प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की राज्यपाल आनंदी पटेल ने भी दुख जताया सीएम ने की आर्थिक मदद की घाेषणा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 3 Jan 2021, 8:03 PM IST

pm_modi_tweet.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी का ट्वीट

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
गाजियाबाद ( ghazibad news ) मुरादनगर में रविवार को अचानक श्मशान घाट की छत गिर गई। जिसके मलबे में करीब 40 लोग दब गए। रविवार शाम तक 23 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी थी और राहत कार्य जारी था। आशंका जताई जा रही थी कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: मुरादनगर हादसा अपडेट : निकाले जा चुके 38 लाेग दुर्घटना की जांच शुरू, FIR की तैयारी

इस दुखद दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने ट्वीट करके दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना को दुखद बताया था और कहा था कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। इसके साथ ही उन्होंने मंडल आयुक्त मेरठ और आईजी रेंज मेरठ को मौके पर जाकर पूरी घटना की जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद से प्रशासन मौके पर मौजूद है और पूरे दुर्घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: अंतिम संस्कार के बाद मौन धारण के कर रहे थे कि तभी हमेशा के लिए 'मौन' हो गईं 18 जिंदगियां

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी पटेल ने भी दुर्घटना पर शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं। राजभवन से जारी विज्ञप्ति में उन्हाेंने मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरने के हादसे में अनेक लोगों की मृत्यु पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी उन्होंने प्रकट की।

यह भी पढ़ें: श्मशान घाट हादसा: बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, रक्षामंत्री समेत कई नेताओं ने जताया दुख, CM Yogi ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

रविवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके कहा कि उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी हुई है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।