scriptहोली 2018: अशुभ से बचने के लिए न करें ऐसा काम, बढ़ सकती है मुश्किल,देंखे वीडियो | perfect time for worship on this holi | Patrika News
गाज़ियाबाद

होली 2018: अशुभ से बचने के लिए न करें ऐसा काम, बढ़ सकती है मुश्किल,देंखे वीडियो

ज्योतिषाचार्य का दावा सहीं मंत्रोचारण करने से मिलेगा फायदा

गाज़ियाबादFeb 27, 2018 / 04:45 pm

virendra sharma

gaziabad
गाजिय़ाबाद. रंगों का त्यौहार होली हिंदूओं के प्रमुख त्यौहारों में शामिल है। होली को असत्य पर सत्य की जीत के रूप में देखा जाता है। दो दिन तक मनने वाले इस त्यौहार पर अगर सहीं तरीके से पूजा अर्चना की जाए तो निश्चित तौर पर लाभ मिलता है। ज्योतिषाचार्यो का भी ऐसा मानना है कि होली दहन पर भद्राकाल से पहले पूजन करना चाहिए। पूजन करते हुए मंत्रोचारण स्पष्ट और सहीं करना चाहिए। तभी लोगों को इसका पूरा फायदा मिलता है। इस बार होली पर विशेष संयोग भी बन रहा है।
यह भी पढ़ें
यहां सिलेक्ट होने वाले खिलाड़ी इंग्लैंड में खेलेंगे

ज्योतिषाचार्य शिवा गौड़ का कहना है कि होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि में करना चाहिए। एक तारीख को सुबह 8 बजकर 58 मिनट से पूर्णिमा तिथि लग रही है लेकिन इसके साथ भद्रा भी लगा होगा। भद्रा काल में होलिका दहन नहीं करना चाहिए इससे अशुभ फल प्राप्त होता है। शाम में 7 बजकर 37 मिनट पर भद्रा समाप्त हो जाएगा इसके बाद से होलिका दहन किया जाना शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें
चौकी इंजार्च समेत 4 पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस

बन रहा है विशेष संयोग

इस साल में आने वाली होली का महुर्त भी बेहद शुभ है। ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन के लिए तीन चीजों का एक साथ होना बहुत ही शुभ होता है। पूर्णिमा तिथि हो, प्रदोष काल हो और भद्रा ना लगा हो। इस साल होलिका दहन पर ये तीनों संयोग बन रहे हैं। इसलिए होली आनंददायक और शुभ रहेगी।
होली की भस्म से भी मिलता है लाभ

होली दहन के बाद में लोग सुबह इसकी भस्म को अपने घर में लाकर रखते है। इसके पीछे की मान्यता है कि भस्म में शरीर के अंदर स्थित दूषित द्रव्य सोख लेने की क्षमता होती है, इस कारण पर भस्म लेपन करने से कई तरह के चर्म रोग नहीं होते हैं।घर में लाने से घर को अशुभ शक्तियों से बचाने में सहयोग मिलता है।

Hindi News/ Ghaziabad / होली 2018: अशुभ से बचने के लिए न करें ऐसा काम, बढ़ सकती है मुश्किल,देंखे वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो