यह भी पढ़ें
मेट्रो स्टेशन पर करिए शो रुम और खाने-पीने से जुड़ा बिजनेस, डमी ट्रेन में रेस्टोरेंट बनाने की तैयारी
घोटाला उजागर होने के बाद हुआ था बर्खास्त बताया जा रहा है कि रामनाथ मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला है। रामनाथ पहले पीएनबी की चंद्र नगर शाखा का चीफ मैनेजर हुआ करता था। वहीं से उसका प्रमोशन हुआ। प्रमोशन के बाद रामनाथ आगरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एजीएम बन गया। उधर इसी दौरान लोगों का घोटाला उजागर होने के बाद और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रामनाथ को बर्खास्त कर दिया गया था। तभी से वह पुलिस से छुपकर दिल्ली रह रहा था। रामनाथ पर की जा चुकी है गैंगस्टर की कार्रवाई रामनाथ के खिलाफ पुलिस पहले भी गैंगस्टर में कार्रवाई कर चुकी है। तभी से रामनाथ मिश्रा फरार चल रहा था। जगह-जगह छापेमारी के बाद भी रामनाथ का कोई पता नहीं चल पा रहा था। लेकिन अब गाजियाबाद पुलिस ने रामनाथ को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लोन घोटाले के मामले में इसकी भूमिका के साथ अन्य बैंक अधिकारियों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें