2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेट्रो स्टेशन पर करिए शो रुम और खाने-पीने से जुड़ा बिजनेस, डमी ट्रेन में रेस्टोरेंट बनाने की तैयारी

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग, चार्जिंग स्टेशन और फूड कोर्ट के लिए दो तरह से आवेदन किया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 23 Dec 2021, 3:57 PM IST

aqualine_metro.jpg

अगर आप खाने-पीने, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट या फिर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका है। इतना हीं नहीं आप बाइक और कार पार्किंग खोलने के बारे में सोंच रहे है तो नोएडा मेट्रो को आपका इंतजार है। इन कारोबार के लिए आपको नोएडा मेट्रो लीज पर जगह देगी। साथ ही अगर आपका पहले से कोई बिजनेस है तो आप उसका विज्ञापन नोएडा मेट्रो को दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अब सप्ताह में एक दिन बंद रहेंगी बाजार

एक्वा लाइन पर बिजनेस करने का शानदार मौका

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर एक्वा लाइन के 15 स्टेशनों पर व्यापार करने के लिए लीज पर जगह देने जा रही है। हालांकि इसी रूट पर सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर फूड पार्क और रेस्टोरेंट खुल चुके हैं। अब बाकी स्टेशनों पर भी इसकी तैयारी की जा रही है।

ऐसे करें आवेदन

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग, चार्जिंग स्टेशन और फूड कोर्ट के लिए दो तरह से आवेदन किया जा सकता है। पहला तरीका ऑनलाइन है, आवेदन करने के लिए NMRC की बेवसाइट पर जाकर फार्म भरना होगा। फार्म जमा होने के बाद NMRC के अधिकारी संपर्क करेंगे। इसके अलावा दूसरा तरीका है कि आप NMRC प्रापर्टी व्यवसाय मेले में जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Weather Update: पश्चिमी यूपी में लुढ़का पारा, 2.2 डिग्री दर्ज किया गया मुजफ्फरनगर का तापमान

डमी ट्रेन में रेस्टोरेंट बनाने की तैयारी

आपने कई शहरों में फ्लाइट और ट्रेन के डब्बों में रेस्टोरेंट जरुर देखा होगा। ठीक उसी तर्ज पर नोएडा मेट्रो भी डमी ट्रेन में रेस्टोरेंट प्लान किया है। इसके लिए बकायदा सेक्टर–137 स्टेशन पर जगह भी चिन्हित कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक लोगों को यहां कई तरह का खाना खाने को मिलेगा।