29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इस्कॉन टेंपल में मथुरा और चंडीगढ़ के कलाकार देंगे विशेष प्रस्तुति, देखें वीडियो

खास बातें- - जन्माष्टमी के पर्व पर इस्कॉन मंदिर में सुबह 4:00 बजे से ही शुरू हुआ भजन कीर्तन - सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ निकाली जाएंगी भव्य झांकियां- मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस फोर्स भी तैनात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Aug 2019, 2:47 PM IST

ghaziabad

गाजियाबाद. पूरे देश में आज जन्माष्टमी का त्यौहार बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गाजियाबाद स्थित इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। यहां सुबह से भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया था।

बता दें कि गाजियाबाद का इस्कॉन टेंपल में हर वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी भव्य रुप से मनार्इ जाती है। यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं और जन्माष्टमी के दिन राधा-कृष्ण और बालाजी की भक्ति करते हैं। गाजियाबाद के इस्कान टेंपल में सुबह 4 बजे से ही भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जिसका भक्त भी आनंद ले रहे हैं।

बता दें कि गाजियाबाद के इस्कॉन टेंपल में मथुरा और चंडीगढ़ से कलाकारों की स्पेशल टीम बुलाई गई है, जो कि यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करेगी और झांकियां निकाली जाएंगी। साथ ही मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की बात की जाए तो मंदिर में पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग