गाजियाबाद। भाई-बहन के रिश्तों का त्यौहार रक्षाबंधन देशभर में सोमवार को मनाया जाएगा। उधर, प्रदेशभर में प्रत्येक शनिवार-रविवार को लॉकडाउन के चलते लोगों में खरीदारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस बीच जिलाधिकारी गाजियाबाद अजय शंकर पांडेय ने निर्देश जारी करते हुए लोगों को राहत दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि रक्षाबंधन त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए आगामी रविवार को जनपद गाजियाबाद के अंतर्गत कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी मिठाईयां एवं राखी की दुकानें खुली रहेंगी।