मेरठ। राशन की कालाबाजारी से गुस्साई महिलाओं ने आज सड़क पर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने डीएसओ कार्यालय के आए सप्लाई इंस्पेक्टर पर चूड़ियां फेंकी और मुर्दाबाद के नारे लगाए। दरअसल, मामला शास्त्रीनगर सेक्टर 2 का है। जहां पर राशन विक्रेता की कालाबाजारी से लोग त्रस्त हैंं। लोगों ने इस संबंध में डीएसओ और प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की। लेकिन उसके बाद भी शिकायत का कोई समाधान नहीं हुआ। इससे गुस्साईं शास्त्रीनगर सेक्टर 2 की सैकड़ों महिलाओं ने आज पहले तो राशन एजेंसी पर हंगामा किया। इसके बाद वे सड़कों पर उतर आई।