जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि अवैध इंपोर्टेड बीयर कि बिक्री कि एक सूचना पर डिस्ट्रिक्ट एक्साइज डिपार्टमेंट की एक टीम ने कासना स्थित सरकारी लाइसेन्स होल्डर उषा देवी पत्नी सुनील कुमार के गोदाम के- 412 साइट 5 कासना पर छापा मार 1375 इंपोर्टेड बीयर की पेटियां जब्त की हैं। ये पेटियां गोदाम परिसर का गहनता से निरीक्षण करने पर गोदाम की छत पर, गोदाम के पीछे की तरफ बने कमरे में एवं गोदाम के सामने की तरफ बने कमरे मे छिपा कर रखी ही थी।