लोगों को हरे डस्टबिन में घर से निकलने वाला गीला कूड़ा रखना होगा। इसमें सब्जी-फल और अंडे के छिलके आदि रखे जाएंगे। वहीं मांस, मछली की हड्डिया, बचा हुआ खाना आदि कचरा भी हरे डस्टबिन में रखना होगा। कागज, रद्दी, इस्तेमाल रैपर, बोतल, केन आदि सूखा कूड़ा नीले रंग के डस्टबिन में रखा जाएगा। लाल रंग के डस्टबिन में लोगों को मेडिकल वेस्ट और गैर बायोडिग्रेडेबल कूड़ा रखना होगा। जिसमें घर से निकलने वाले रेजर, कैंची, बल्ब और शीशे का सामान आदि भी इसी में डाला जाएगा।