नोएडा. वेस्ट यूपी ( West Uttar Pradesh) में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बुधवार को जहां शाम के समय झमाझम बारिश ( Heavy Rain ) के चलते पिछले कई दिनों से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली है। वहीं, गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर ( Delhi NCR ) के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा की संभावना व्यक्त की है।