मेरठ. लॉकडाउन के दौरान मेरठ और वेस्ट में लंदन जैसी आवोहवा बहने का कारण उन दिनों कल-कारखानों का बंद होना माना जा रहा है। जिसके कारण पूरे वेस्ट ही नहीं एनसीआर में भी एक्यूआई और मौसम में जबरदस्त परिवर्तन देखा जा रहा था। लेकिन, जैसे ही देश अनलाॅक हुआ करखानों की चिमनियों से जहरीला धुंआ उगलना शुरू किया तो फिर से आबोहवा को जहरीली गैसों ने खतरनाक बना दिया। इस कारण इस बार मेरठ ही नहीं पूरे वेस्ट में लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं। बारिश का आलम ये है कि अभी तक एक भी बारिश वैसी नहीं हुई जैसी कि मेरठ या आसपास के जिलों में होनी चाहिए थी। मौसम वैज्ञानिक इसका कारण ग्लोबल वार्मिंग में हो रहे बदलाव को मान रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष ने बताया कि ग्लोबल वार्मिग के कारण ही इस बार वेस्ट में मानसून कमजोर रहा है।