दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर पर हाई स्पीड रेल के लिए रेल मंत्रालय ने नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसी) को डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं। एनएचएसआरसी ने इस पर काम शुरू कर दिया है और प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसमें नोएडा एयरपोर्ट के पास स्टॉपेज प्रस्तावित किया है। रेल मंत्रालय ने पिछले माह यमुना अथॉरिटी के चेयरमैन आलोक टंडन के नाम पत्र जारी कर सूचना दी थी कि दिल्ली, नोएडा, आगरा, लखनऊ और वाराणसी के बीच हाईस्पीड ट्रेन का रूट प्रस्तावित है। इसकी डीपीआर बनाने का काम भी जल्द शुरू होना है। इस परियोजना को देखते हुए रेल मंत्रालय ने यमुना अथॉरिटी से अपना नोडल अधिकारी तैनात करने को कहा था। इस पर अथॉरिटी ने एसीईओ को अपना नोडल अधिकारी बनाया है।