दोनों मंत्रियों ने संयुक्त रुप से थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान को विकसित करने का जिम्मा उठाया है। यहां करोड़ों की लागत से एम्पीथियेटर, पाथ-वे, मड हाउस, बच्चों के खेलने के लिए सुंदर पार्क, झूले, ग्रामीण अंचल को दर्शाते हुए मिट्टी के घर आदि का निर्माण किया जाएगा। जिसे मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण एक वर्ष के अंतराल में बनकर तैयार करेगा।