10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा में ‘आप’ जिलाध्यक्ष पर FIR, संजय सिंह ने बोले- योगी जी इतनी जल्दी डर गए कि मुदकमा लिखना शुरू कर दिया

Highlights: -17 जुलाई को नोएडा में की थी प्रेस कांफ्रेंस -पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन का आरोप लगाया -सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 28 Jul 2020, 6:05 PM IST

aap leader Sanjay Singh

aap leader Sanjay Singh

नोएडा। पुलिस ने आम आदमी पार्टी के गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने प्रेस वार्ता करने के लिए पुलिस और प्रशासन से किसी तरह की अनुमति नहीं ली थी और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ है। साथ ही जिले में धारा 144 लगी हुई है। उसको भी तोड़ा गया है। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें: सांसद आजम खान के बाद अब उनके करीबियों पर कसा शिकंजा, घर के बाहर नोटिस हुए चस्पा

दरअसल, मंगलवार को ट्वीट करते हुए संजय सिंह ने लिखा, 'योगी जी इतनी जल्दी आम आदमी पार्टी से घबरा गए कि मुकदमा लिखना शुरु कर दिया। अपने पुलिस वालों को कुछ सिखाइए। प्रेस वार्ता मेरी थी। मुकदमा मुझ पर होना चाहिए, मेरे कार्यकर्ताओं पर नहीं। उत्तर प्रदेश सरकार क्राइम, करप्शन और कोरोना पर नियंत्रण पाने में नाकाम है। सरकार, नाकामी बताने पर सुधार करने की बजाय लोगों पर अत्याचार कर रही है। अलोकतांत्रिक ढंग से काम करने वाली सरकार है, यह ज्यादा दिन नहीं है। मेरा योगी आदित्यनाथ जी को मशवरा है कि वह उत्तर प्रदेश में क्राइम, करप्शन और कोरोनावायरस पर नियंत्रण करें। हम उनकी प्रशंसा करेंगे।'

यह भी पढ़े: सूटकेस में मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान 15 घंटे में हुई, पुलिस टीम को मिलेगा इनाम

उधर, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा दिल्ली में किए गए कार्यों की देश के कोने-कोने में सराहना हो रही है। उनके कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी को लोग एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश में पार्टी प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह की सक्रियता और बढ़ती लोकप्रियता से उत्तर प्रदेश के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है। योगी सरकार इसको देखकर बौखलाहट में है और वह झूठे मुकदमें लिखकर कार्यकर्ताओं के जोश को दबाना चाहती है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अपने संगठन का विस्तार करने के लिए राज्यसभा सांसद संजय सिंह हर विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने 17 जुलाई को नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेस वार्ता की थी। इस दौरान बसपा व सपा के कई नेताओं को उन्होंने पार्टी की सदस्यता भी दिलाई थी। जिसके बाद अब नोएडा पुलिस ने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष उपेंद्र जादौन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।