गाजियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद के द्वारा गठित टीमों ने साहिबाबाद क्षेत्र में सूटकेस में मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी को सुलझाते हुए 15 घंटे के अंदर शिनाख़्त कर ली है। दरअसल, थाना साहिबाबाद क्षेत्र में दशमेश कॉलोनी के पास एक सूटकेस में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। जिसके संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना किया गया था और मौके पर ही टीमें बनाकर घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके बाद से टीमों ने लगातार इस पर काम किया और अपने-अपने सोर्स से जानकारी जुटाई।