नोएडा। छात्रों ने एक बार फिर से नासा द्वारा आयोजित इंटरनेशनल स्पेस सेटलमेंट डिजाइन प्रतियोगिता को जीत लिया है। कोविड महामारी की स्थिती के कारण इस वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन वर्चुअल मंच पर किया गया था। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की प्रधानाचार्या रेनू सिंह ने बताया कि भारत से मात्र तीन स्कूल, जिसमें से एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा एंव एमिटी इंटरनेशनल स्कूल पुष्प विहार फाइनल में पहूँचने में कामयाब हो सके। छात्रों को उनकी गुणवत्ता एंव प्रदर्शन के आधार पर प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया।