27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CoronaVirus: आइसोलेशन वार्ड से फरार हुए तीन कोरोना संदिग्ध, केस दर्ज होते ही एक लौटा

Highlights- गाजियाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल सेक्टर-23 की घटना- आइसोलेशन वार्ड के स्टाफ को चकमा देकर कोरोना के संदिग्ध मरीज भागे- पुलिस केस दर्ज कर पीड़ितों की तलाश में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Mar 2020, 10:07 AM IST

coronavirus.jpg

गाजियाबाद. कोरोना वायरस को गंभीरता से लेते हुए जहां सरकार द्वारा तमाम तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उनकी सुविधा के लिए जगह-जगह आइसोलेशन वार्ड और जांच के केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन कुछ कोरोना संदिग्ध इसे गंभीरता से लेने के बजाय अपना इलाज भी कराना उचित नहीं समझ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद में फिर देखने को मिला है। जहां जिला अस्पताल में तीन कोरोना संदिग्ध जांच के लिए पहुंचे थे। सैंपल लेने के बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया, लेकिन वह वहां के स्टाफ को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्हें काफी तलाशा गया, लेकिन वे नहीं मिले। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी तीनों को तलाश किया, लेकिन नहीं मिलने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एक संदिग्ध वापस लौट आया है। उसके परिजनों का कहना है कि वह राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में भर्ती होने के लिए गया था। फिलहाल दो अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- Janta Curfew: मेरठ में सुबह सात बजते ही पसर गया सन्नाटा, जनता कर्फ्यू को पूरा समर्थन दे रहे लोग

गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। हर संदिग्ध को पूरा इलाज मुहैया कराया जा रहा है। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिला अस्पताल में 8 कोरोना संदिग्ध और संयुक्त जिला अस्पताल सेक्टर-23 में तीन कोरोना संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शनिवार को एक शख्स कविनगर इलाके का रहने वाला संयुक्त अस्पताल में अपनी जांच के लिए सैंपल देने पहुंचा। जिसे अस्पताल में ही भर्ती होने की सलाह दी गई। वहीं सूर्य नगर और चंद्रनगर के रहने वाले दो अन्य कोरोना संदिग्ध लोग भी जिला अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे थे। सभी का सैंपल लेकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था, लेकिन तीनों कोरोना संदिग्ध वहां के स्टाफ को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गए।

जैसे ही स्टाफ को पता चला तो उन्हें काफी तलाशा गया। जब नहीं मिले तो इसके बारे में पुलिस को सूचित किया गया। उधर, पुलिस ने भी उन्हें तलाशा गया, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद तीनों के खिलाफ शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। हालांकि मामला दर्ज होने के बाद सूर्य नगर का रहने वाला एक कोरोना संदिग्ध वापस लौट आया है। उसके परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती होने गया था। बाकी अन्य दोनों कोरोना संदिग्ध को पुलिस तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- Noida में कोरोना वायरस के मरीजों संख्या बढ़कर हुई छह, 31 वर्षीय युवक भी निकला पॉजिटिव

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग