लाल मन का तर्क है कि महानगर अध्यक्ष एवं दूसरे महत्वपूर्ण पदों पर ऐसे व्यक्तियों को बैठाया जाना चाहिए जो पार्टी के प्रति पूरी तरह से समर्पित हो। जो कार्यकर्ताओं की समस्याओं को ना केवल सुने बल्कि उन्हें दूर कराने में भी आगे दिखाई दे। दुर्भाग्य पूर्ण स्थिति ये है कि चंद पैसे वाले लोग महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हो जाते हैं जो निजी स्वार्थ तक सीमित रहते हैं।
हाई कमान तक भेजी गई सूची फिर भी नहीं बदले हालात कांग्रेस नेता के मुताबिक पिछले चुनाव में दुर्भाग्य पूर्ण स्थिति रही कि अपनों ने ही हराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। जिन लोगों के द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहते काम किया। उनकी सूची हाईकमान तक भेजे जाने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। पार्टी की जो मौजूदा हालात है उसका एक मात्र कारण सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी नहीं दिया जाना है।