scriptनशेड़ी फौजी ने मंदिर से लौट रहे युवक की कर दी पिटाई, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर | Patrika News
गोंडा

नशेड़ी फौजी ने मंदिर से लौट रहे युवक की कर दी पिटाई, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

Gonda hindi news, Gonda news, gonda today news, ayodhya uttar pradesh, गोंडा न्यूज़, गोंडा खबर, up news, गोंडा की ताजा खबर, गोंडा आज की खबर, गोंडा हिंदी न्यूज़ गोंडा लाइव न्यूज़

गोंडाMay 23, 2024 / 06:02 pm

Mahendra Tiwari

Gonda hindi news

प्राथमिक उपचार के लिए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया

मंदिर से पूजा कर लौट रहे युवक की एक नशेड़ी फौजी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर पिटाई कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक परिजन मौके पर पहुंचते तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की सहायता से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव परेड सरकार निवालगंज का रहने वाला एक युवक पास में ही सम्मय माता स्थान से पूजा करके लौट रहा था। रास्ते में एक नशेड़ी फौजी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की मां ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कहां है कि रात नौ बजे सम्मय माता मंदिर से मेरा बेटा शिवम यादव पूजा करके घर लौट रहा था। उसी बीच एक व्यक्ति ने गाली गलौज व मारपीट की। जिसमे युवक घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल गोंडा भेजा गया। जहाँ से डाक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। घायल युवक के भाई ने बताया कि मेरा भाई शिवम यादव सम्मय माता मंदिर से लौट रहा था। तभी रिटायर फौजी नशे की हालत में किसी बात को लेकर कहा सुनी में पिटाई कर दी। भाई के सर में गंभीर चोट आई है। किसी चीज की तेज आवाज आई। लोग दौड़ के गए। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। आरोप है कि रिटायर फौजी स्मैक गांजा भांग बेचता है। घटना के बाद आरोपी फ़ौजी कमलापति त्रिपाठी की वहां मौजूद जनता ने पिटाई कर दी। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। गोली चलने की बात सामने नहीं आई है। तहरीर मिला है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Hindi News/ Gonda / नशेड़ी फौजी ने मंदिर से लौट रहे युवक की कर दी पिटाई, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

ट्रेंडिंग वीडियो