scriptबृजभूषण ने बताई नई डेट, बोले- आपको कैसे पता पार्टी हमें टिकट नहीं देगी, अखिलेश पर कुछ भी बोलने से बचते रहे | Patrika News
गोंडा

बृजभूषण ने बताई नई डेट, बोले- आपको कैसे पता पार्टी हमें टिकट नहीं देगी, अखिलेश पर कुछ भी बोलने से बचते रहे

Lok sabha election 2024: कैसरगंज लोकसभा सीट को लेकर बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने एक बार फिर नई डेट बताई है। अखिलेश यादव पर पूछे गए सवाल से बचते रहे।

गोंडाApr 26, 2024 / 12:19 pm

Mahendra Tiwari

BJP MP Brij Bhushan Singh

बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह

Lok sabha election 2024: बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र के कर्नलगंज स्थित एक डिग्री कॉलेज में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मीडिया से मुखातिब हुए। बीजेपी सांसद से जब उनके द्वारा बताए गए 53 दिन लेट पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि बीजेपी की पहली लिस्ट 2 मार्च को आई थी। उसे हिसाब से हम 53 दिन लेट हैं। उन्होंने कहा कि कैसरगंज की जनता बृजभूषण सिंह के साथ है। जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि जनता बृजभूषण सिंह के साथ है। कि भाजपा के साथ है। तो उन्होंने कहा कि बृजभूषण और भाजपा दोनों के साथ है।
कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद बृजभूषण सिंह अपने संसदीय क्षेत्र में लगातार प्रचार प्रसार करने में जुटे हैं। वह चुनाव प्रबंधन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। यह अलग बात है कि अभी तक बृजभूषण सिंह का टिकट फाइनल नहीं है। उनके टिकट पर असमंजस की स्थिति बरकरार है। जब उनसे पूछा गया कि यदि आपको बीजेपी टिकट नहीं देती है। तो आप क्या करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि आपको किसने बताया है कि बीजेपी मुझे टिकट नहीं दे रही है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर कुछ भी कहने से बृजभूषण सिंह बचते नजर आए। प्रियंका गांधी के दिए गए बयान कि वह और राहुल गांधी नामांकन से पहले अयोध्या दर्शन करने जाएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें एहसास हो गया होगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि पिछली बार जिस तरीके से उन्होंने रायबरेली और अमेठी छोड़ा था। उसकी समाज में चर्चा चली कि इस बार सोनिया जी नहीं लड़ेंगी। रायबरेली अमेठी को छोड़ रहे हैं। उनके शुभचिंताको ने समझाया होगा। कि इससे आपकी छवि खराब हो रही है। उस भूल को सुधारने के लिए इस बार उनके चुनाव लड़ने की उम्मीद है। जब उनसे पूछा गया कि इस बार टिकट आपको मिलेगा या फिर आपके परिवार को मिलेगा। इस पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी का है।

बनारस में चल रही कुश्ती पूरे देश के खिलाड़ी, जाकर पूछ लो

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मंच से संबोधित करते हुए कहा कि जनता भी साथ में है। क्रिकेट वाले भी साथ में है। कबड्डी वाले भी साथ में है। इसको लेकर मीडिया द्वारा एक प्रश्न किया गया कि यह सब साथ में है तो क्या कुश्ती वाले भी साथ में है। इस पर सांसद ने कहा कि कुश्ती वाले जोरदार तरीके से पूरे देश में मेरे साथ हैं। उन्होंने कहा कि गारंटी के साथ कहता हूं। जाओ देखो बनारस में कुश्ती का कार्यक्रम चल रहा है। पूरे देश के खिलाड़ी आए हुए हैं। करणभूषण सिंह गए हैं। हमको मौका नही है। फेडरेशन कप चल रहा है। सबसे ज्यादा हरियाणा के आए हुए हैं। जाकर के मेरे विरोध में एक स्वर निकलवा लीजिए।

Home / Gonda / बृजभूषण ने बताई नई डेट, बोले- आपको कैसे पता पार्टी हमें टिकट नहीं देगी, अखिलेश पर कुछ भी बोलने से बचते रहे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो