scriptकांग्रेस के महासचिव बोले- संविधान बचाने और बदलने वाले दो विचारधाराओं के बीच यह चुनाव, पेपर लीक को लेकर कह दी बड़ी बात | Patrika News
गोंडा

कांग्रेस के महासचिव बोले- संविधान बचाने और बदलने वाले दो विचारधाराओं के बीच यह चुनाव, पेपर लीक को लेकर कह दी बड़ी बात

Lok sabha election 2024: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अपने एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे। गठबंधन की बैठक में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।

गोंडाMay 16, 2024 / 07:12 pm

Mahendra Tiwari

Lok sabha election 2024

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव

Lok sabha election 2024: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गोंडा जिले के एक महाविद्यालय में समन्वय बैठक में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले चार चरण के चुनाव में गठबंधन के प्रति देश की जनता का विश्वास बढ़ा है। गठबंधन भारी मतों से जीत रहा है। उन्होंने कहा कि इन सातों चरणों में हम बीजेपी को कड़ी चुनौती देकर भारी मतों से चुनाव जीतने जा रहे हैं।
Lok sabha election 2024: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह चुनाव संविधान बचाने और बदलने वाले दो विचारधाराओं के बीच हो रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और उनके नेता चीख-चीख कर कह रहे हैं कि उन्हें चार सौ पार चाहिए क्योंकि उन्हें संविधान बदलना है। उन्होंने कहा कि इस देश की जनता ने पिछले 10 वर्षों में तुगलकी फरमानों के माध्यम से देश की बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था को देखा और भोगा है। कहा कि इस देश में बेरोजगारी अपने चरम ऊंचाइयों पर पहुंच गई है। देश में बढ़ती हुई महंगाई से मध्यम वर्ग किसान और गरीबों सभी परेशान है। आज लोग यह महसूस कर रहे हैं कि देश में मजहब के नाम पर घृणा और लोगों को आपस में बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की गंगा जमुनी तहजीब पूरे देश में मशहूर है। उसको कमजोर किया जा रहा है। इस देश का युवा अपने माता-पिता की गाढ़ी कमाई खर्च करके जब पढ़ लिखकर नौकरी का फॉर्म भरने के बाद परीक्षा देने जाता है। तो उसके घर पहुंचने से पहले उसे सूचना मिल जाती है कि पेपर लीक हो गया। उन्होंने इसे सुनियोजित भ्रष्टाचार करार दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि पिछड़ी और जनजाति के लोग आगे ना पाए उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मोदी जी ने 2014 और 2019 के चुनाव में जनता से जो वादा किया था। उन वादों पर एक भी शब्द नहीं बोल रहे हैं। कहां की हर मोर्चे पर मोदी की सरकार बिफल और फेल रही है। इस चुनाव में एक बार फिर वह जनता का ध्यान भटकाना चाहते है। उन्होंने कहा कि इस देश की जनता चार चरणों में मोदी जी को जवाब दे चुकी है। 4 जून अब बहुत दूर नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 4 जून को गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। मोदी जी इस देश के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे।

Hindi News/ Gonda / कांग्रेस के महासचिव बोले- संविधान बचाने और बदलने वाले दो विचारधाराओं के बीच यह चुनाव, पेपर लीक को लेकर कह दी बड़ी बात

ट्रेंडिंग वीडियो