
फोटो थाना कटरा बाजार
Gonda road accident: रिश्तेदारी से लौट रहे एक साइकिल सवार वृद्ध को बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्धि की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। बेटे की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोंडा जिले के कटरा थाना के गांव अहियाचेत के मजरा पूरे निद्दीपुरवा के रहने वाले कृपाराम 60 वर्ष पड़ोस के गांव कलवारी रिश्तेदारी में गए थे। शनिवार की सुबह वापस लौटते समय कलवारी के पास करनैलगंज मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने कटरा बाजार थाना के गांव कलवारी के पास साइकिल सवार वृद्ध को ठोकर मार दी। जिससे वृद्ध की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसकी सूचना बेटे ने कटरा पुलिस को दी। बेटे की सूचना पर पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन अपने कब्जे में ले लिया है। उसकी तलाश में जुड़ गई है। प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Published on:
31 Aug 2024 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
