scriptदुर्गा पंडाल में हुए हादसे के बाद सतर्क हुवा प्रशासन, प्रशासन व पुलिस के अधिकारी पंडालों का निरीक्षण कर आयोजकों को दे रहे निर्देश | Gonda administration on alerts mode After incident of Durga pandal | Patrika News
गोंडा

दुर्गा पंडाल में हुए हादसे के बाद सतर्क हुवा प्रशासन, प्रशासन व पुलिस के अधिकारी पंडालों का निरीक्षण कर आयोजकों को दे रहे निर्देश

गोंडा भदोही में दुर्गा पंडाल में हुए हादसे के बाद प्रशासन सजग हो गया है। हादसे से सबक लेते हुए प्रशासन के अधिकारी जिले भर के मां दुर्गा के पंडालों में सघन जांच कर आयोजकों को सुरक्षा के नियमों का पालन करने के निर्देश दे रहे हैं।

गोंडाOct 04, 2022 / 05:25 pm

Mahendra Tiwari

img-20221004-wa0002.jpg
जिले भर में नवरात्र के पर्व की धूम है। नवरात्र का अंतिम दिन चल रहा है। मां सिद्धिदात्री की भक्तों द्वारा विधिवत पूजा अर्चन किया जा रहा है। जिले भर में उन्नीस सौ सात दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। लगातार नौ दिनों तक विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद अधिकांश पंडालों की प्रतिमा का कल विसर्जन किया जाएगा। वहीं कुछ थाना क्षेत्रों में गुरुवार को विसर्जन होगा। पंडालों में भारी संख्या में लोग मां के पूजन अर्चन कर रहे हैं। भदोही की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लगातार पंडालों का जायजा ले रहे हैं। तथा आयोजकों को सुरक्षा के विभिन्न मानकों का पालन करने का भी निर्देश दिया जा रहा है। इसके साथ साथ फायर विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी सुरक्षा के उपाय बता रहे हैं। दुर्गा प्रतिमा रखने के लिए प्रशासन द्वारा सिर्फ 367 पंडालों की अनुमति ली गई है। अधिकांश स्थानों पर प्रशासन की बिना अनुमति के दुर्गा प्रतिमा रखी गई है। सभी थाना क्षेत्रों से आई रिपोर्ट के बाद जनपद भर में 1907 दुर्गा प्रतिमा के पंडाल बनाए गए हैं। थाना क्षेत्र कौड़िया से लेकर कर्नलगंज तक की सभी प्रतिमाओं का विसर्जन विजयदशमी के बाद पवित्र सरयू नदी में किया जाता है। जबकि खरगूपुर थाना क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन ऐतिहासिक शिव मंदिर पृथ्वीनाथ के पोखरे में किया जाता है। बुधवार की सुबह से ही गाजे बाजे के साथ प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जो देर शाम तक चलता रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी दुर्गा पंडालों में गहन जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक एसडीएम, सिटीमजिस्ट्रेट समेत अग्निशमन अधिकारी पुलिस बल के साथ पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। तथा आयोजकों को सुरक्षा के निर्देशो का पालन करने का निर्देश दिया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि जिले में1907 दुर्गा प्रतिमा स्थापित है। सभी पंडालों की चेकिंग करके सुरक्षा,आग व विद्युत व्यवस्था के दृष्टिगत निरीक्षण किया जा रहा है। चूंकि दर्शनार्थियों की भीड़ बाजारों समेत पंडालों में है। इसलिए पुलिस की व्यवस्था करवाया जा रहा है।

Home / Gonda / दुर्गा पंडाल में हुए हादसे के बाद सतर्क हुवा प्रशासन, प्रशासन व पुलिस के अधिकारी पंडालों का निरीक्षण कर आयोजकों को दे रहे निर्देश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो