scriptडाक विभाग ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगाई प्रदर्शनी, जानिए इसकी वजह | Gonda Department of Posts organized an exhibition on day of partition | Patrika News
गोंडा

डाक विभाग ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगाई प्रदर्शनी, जानिए इसकी वजह

गोंडा डाक विभाग ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदर्शनी लगाई गई है। ताकि विभाजन के समय लोगों ने किस तरह से यातनाओ को झेलते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

गोंडाAug 13, 2022 / 06:10 pm

Mahendra Tiwari

img-20220813-wa0001_1.jpg
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले 15 अगस्त को प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाए जाने की घोषणा किया था। उसी के क्रम में भारत सरकार संस्कृत मंत्रालय द्वारा विभाजन विभीषिका की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने के लिए सभी विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत डाक मंडल गोंडा बलरामपुर द्वारा 10 अगस्त से 14 अगस्त तक प्रधान डाकघर में प्रदर्शनी लगाई गई है। ताकि विभाजन के समय की विभीषिका को आम जनमानस तक पहुंचाया जा सके। इस समय यह प्रदर्शनी डाक विभाग में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। खास तौर से देश के इतिहास में रुचि रखने वाले छात्र साहित्यकार कवि इस प्रदर्शनी को देखने के लिए आ रहे हैं। विभाजन का दर्द किस तरह से उस समय लोगों ने झेला है। प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से उस समय की अनेक घटनाओं संघर्षों तथा उनकी पीड़ा को रेखांकित किया गया है। जिससे लोग उनकी पीड़ा और बलिदान को याद रखें। आज से 75 साल पहले अखंड भारत दो टुकड़ों में 14 अगस्त को विभाजित हुआ था। उस समय हुए दंगे में तमाम लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी थी। इस प्रदर्शनी के संबंध में प्रधान डाकघर के डाक अधीक्षक हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के विभाजन के समय लोगों ने किस तरह से विभाजन विभीषिका के दर्द को झेला है। प्रदर्शनी में उस समय के अनेक घटनाक्रम को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य आम जनमानस को विभाजन के दौरान की विभीषिका से रूबरू करवाना है। इसे आम जनमानस के लिए लगाया गया है कोई भी व्यक्ति प्रदर्शनी में आकर उस समय के घटनाक्रम को चित्रों के माध्यम से देख सकता है। उन्होंने कहा कि इसी मंडल के अंतर्गत बलरामपुर में प्रदर्शनी का एमएलके कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर पी के सिंह द्वारा प्रदर्शनी का उदघाटन किया गया जिसमे तमाम लोगों ने शिरकत किया।

Home / Gonda / डाक विभाग ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगाई प्रदर्शनी, जानिए इसकी वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो