scriptGonda News : घर के बाहर मड़हे सो रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस | Gonda News Youth sleeping outside the house died under suspicious circ | Patrika News
गोंडा

Gonda News : घर के बाहर मड़हे सो रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली से तीन दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उस समय घर पर कोई नहीं था। घर के बाहर मड़ई में सो रहा था। सुबह काफी देर तक ना उठने पर जब पड़ोसियों की निगाह पड़ी। तो वह जगाने गए।युवक पेट के बल पड़ा था, और मुंह से खून निकल रहा था।

गोंडाMay 29, 2023 / 05:23 pm

Mahendra Tiwari

मृतक सिपाही की फाइल फोटो

मृतक की फाइल फोटो

घर के बाहर मड़हे सो रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला मुख्यालय से आई फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम जांच में जुटी है।
गोंडा जिले के मनकापुर थाना के गांव कुड़वा जंगल निवासी रोहित 21 वर्ष 3 दिन पहले दिल्ली से आया था। उसके मां-बाप एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वह घर के बाहर मड़हे में सो रहा था। सुबह जब युवक नहीं जागा तो पड़ोसी उसे जगाने लगे। तो देखा कि युवक की सांस नहीं चल रही थी। जिससे पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने यह सूचना डायल 112 को दिए। उधर मामले की सूचना पाकर ग्राम प्रधान ने पुलिस चौकी को सूचित किया। ग्रामीणों के मुताबिक घर का आकार और क्षेत्रफल कम होने के कारण मृतक के परिजन कुछ वर्ष पूर्व खेत में घर बना लिए थे। जिससे अभी वहां पर ज्यादा आबादी नहीं है। महज तीन चार घर थोड़ी थोड़ी दूर पर मौजूद हैं। मृतक के ममेरे भाई के शादी में शामिल होने के लिए मृतक के माता-पिता वजीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर टेंगरहा गांव गए हुए थे। मृतक घर पर अकेला था, बताया जाता है कि शाम को पड़ोस के एक वृद्ध के यहां भोजन किया। और अपने घर के मड़हे मे सो गया।
युवक की अचानक मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्राम प्रधान की माने तो वहां पहुंचने के बाद ग्राम प्रधान को बताया गया कि मृतक सुबह पेट के बल लेटा हुआ था। जागने के लिए जब सीधा किया गया तो देखा गया कि मृतक के मुंह से खून का रिसाव हुआ था और पूरा शरीर अकड़ गया था। वहीं मृतक के गले पर भी कुछ निशान था जो स्पष्ट नहीं हो सका। ग्रामीणों ने मृतक रोहित 21 वर्षीय के पिता पप्पू गुप्ता पुत्र पहलाद गुप्ता को फोन के जरिए मामले से अवगत कराया। जिससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह ससुराल से परिवार सहित गांव आ पहुंचे। बड़े बेटे की आकस्मिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
शादी समारोह में शामिल होने के लिए 3 दिन पहले दिल्ली से आया था युवक

परिवार के जीविकोपार्जन के लिए मृतक दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। इसी सहालग में कई शादियों में शामिल होना था। इसीलिए मृतक तीन दिन पूर्व दिल्ली से अपने पैतृक आवास कुड़वा जंगली आया हुआ था। रोहित अपने पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। वह स्वयं दिल्ली रहकर मेहनत मजदूरी करता था। जब की चार छोटे भाई गांव पर ही रहकर पिता का हाथ बांटते थे। पांचो भाइयों में अभी किसी की भी शादी नहीं हुई थी।
बोले प्रभारी निरीक्षक

प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार ने दूरभाष पर बताया कि मृतक के पप्पू के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुख्यालय से आई फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी है।

Home / Gonda / Gonda News : घर के बाहर मड़हे सो रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो