29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Loksabha election 2024: इस लोकसभा सीट से बाबा के सियासी मैदान को संभालेगी पौत्री, जानिए सपा ने क्यों बनाया प्रत्याशी?

Loksabha election 2024: समाजवादी पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पौत्री श्रेया वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। इस लोकसभा सीट पर क्या है खास सपा ने क्यों बनाया प्रत्याशी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 20 Feb 2024, 11:26 AM IST

गोंडा लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा

गोंडा लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा

Loksabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर धीरे-धीरे सरगर्मी तेज होने लगी है। समाजवादी पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पौत्री श्रेया वर्मा को गोंडा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 2009 में बेनी प्रसाद वर्मा गोंडा लोकसभा सीट से सांसद थे।

Loksabha election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने कद्दावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पौत्री श्रेया वर्मा नए चेहरे को प्रत्याशी बनाया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सपा ने धर्म और जातीय समीकरण के आधार पर इस सीट को जीतने के लिए नया दांव लगाया है। सपा की प्रत्याशी बनने से 2 दिन पहले श्रेया वर्मा गोंडा पहुंची थी। उन्होंने टाउन हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जातीय जनगणना की बात कही थी। चुनाव के इस माहौल में उनका यह बयान ओबीसी एससी और एसटी वोटरों को लुभाने का कदम माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन भी जातीय समीकरण के आधार पर चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: weather update: आ रहा भयंकर पश्चिमी विक्षोभ 50 KM की रफ्तार से हवाएं, इन जिलों में तीन दिनों तक आफत की बारिश ओले गिरने का IMD अलर्ट

गोंडा लोकसभा सीट में पांच विधानसभा, सभी पर बीजेपी का कब्जा

गोंडा लोकसभा सीट में पांच विधानसभा की सीट आती हैं। जिसमें गोंडा सदर, मेहनौन, उतरौला, मनकापुर, गौरा विधानसभा है। मेहनौन, उतरौला, और गौरा क्षेत्र मुस्लिम और कुर्मी बाहुल्य है। इन पांचो विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है। इनमें सदर विधानसभा सीट से प्रतीक भूषण सिंह मेहनौन विधानसभा सीट से विनय द्विवेदी उतरौला विधानसभा सीट से रामप्रताप वर्मा और गौरा विधानसभा से प्रभात वर्मा बीजेपी के विधायक हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी को कुर्मी वोट साधने में पसीने छूट सकते हैं। फिलहाल जातीय समीकरण क्या गुल खिलते हैं। इस विषय में अभी कुछ कहना काफी मुश्किल है। फिलहाल समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा करके राजनीतिक सरगर्मी में तेज कर दी है।