scriptसुखदेव सिंह गोगामेड़ी: क्षत्रिय समाज से बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा ऐलान, 18 दिसंबर को बनाया ये बड़ा प्लान | Sukhdev singh Gogamedi murder BJP MP Brijbhushan sharan singh appeal | Patrika News
गोंडा

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी: क्षत्रिय समाज से बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा ऐलान, 18 दिसंबर को बनाया ये बड़ा प्लान

यूपी के बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के लिए श्रद्धांजलि सभा करेंगे। इसके बाद जयपुर जाएंगे।

गोंडाDec 09, 2023 / 12:07 pm

Upendra Singh

brajbhushan.jpg

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह।

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने X पर लिखे, “अयोध्या के पुज्य साधु संत समाज सहित उत्तर प्रदेश के हर जनपद से सर्व समाज के लोगों के साथ श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके पैतृक गांव आयेंगे बृजभूषण शरण सिंह। सभी शुभचिंतकों से अपेक्षा है कि प्रत्येक जिले से दो गाड़ियों से ज्यादा साथ चलने की योजना ना बनाएं।”

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने लिखा, तिथि -18 दिसम्बर 2023 सुबह 7 बजे दिल्ली 21 अशोक रोड से प्रस्थान। 12 बजे पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे अपने सुविधा अनुसार अन्य लोग भी पहुंचे।

सुखदेव सिंह की गोली मारकर हत्या
जयपुर में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने सुखदेव ‌सिंह के घर में घुसकर गोली मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद एक बदमाश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सुखदेव सिंह के हत्या से राजपूत समाज में आक्रोश है।

मौके पर अफसर भी पहुंचे
जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ के अनुसार गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घो‌षित कर दिया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। अफसर भी घटना स्‍थल पर पहुंच गए।

Hindi News/ Gonda / सुखदेव सिंह गोगामेड़ी: क्षत्रिय समाज से बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा ऐलान, 18 दिसंबर को बनाया ये बड़ा प्लान

ट्रेंडिंग वीडियो