scriptगोंडा में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने फहराया तिरंगा, कहा- भारत में रहते हैं तो संविधान का सम्मान करें देश तोड़ने वाले | UP Minister Siddharth Nath Singh hoisted flag in Gonda | Patrika News
गोंडा

गोंडा में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने फहराया तिरंगा, कहा- भारत में रहते हैं तो संविधान का सम्मान करें देश तोड़ने वाले

मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि हमारी कानून व्यवस्था को और कठोर होना चाहिए, ताकि ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे हों

गोंडाJan 26, 2020 / 05:59 pm

Hariom Dwivedi

गोंडा में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने फहराया तिरंगा, कहा- भारत में रहते हैं तो संविधान का सम्मान करें देश तोड़ने वाले

गोंडा में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने फहराया तिरंगा, कहा- भारत में रहते हैं तो संविधान का सम्मान करें देश तोड़ने वाले

गोंडा. उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व गोंडा के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ध्वजारोहण करते हुए तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित अधिकारियों जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों को संविधान की रक्षा राष्ट्र की एकता, अखंडता वा संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। पत्रकारों के एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि जो लोग देश को तोड़ने की बात करते हैं, भारत से आजादी दिला देने की बात करते हैं ऐसे लोगों को संविधान पढ़ना चाहिए। यह वही लोग हैं, जिन्होंने जेएनयू के अंदर टुकड़े-टुकड़े गैंग की तरह भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह की बात करी थी। हमारी कानून व्यवस्था को और कठोर होना चाहिए, ताकि ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे हों। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह लोग किससे आजादी लेना चाहते हैं। यदि स्वयं से आजादी लेना चाहते हैं तो जरूर ले सकते हैं। भारत में रहते हैं तो भारत व संविधान का सम्मान करना चाहिए और तथा भारतीय बनने का प्रयास करें। केजरीवाल पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल जो राजनैतिक दृष्टि से पीड़ित होकर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। ऐसे लोगों का पर्दाफाश होगा इसी को लोकतंत्र कहते हैं।
मुख्यालय के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 71वें गणतंत्र दिवस के पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के राजा देवी बख्श सिंह जी वीर होने के साथ-साथ सही मायने में भारत मां के सपूत थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी महती भूमिका निभाते हुए अंग्रेजों को मुंहतोड़ जवाब दिया। मैं ऋषि वशिष्ठ व नानाजी देशमुख को नमन करता हूं। नानाजी देशमुख के ग्राम स्वराज के संकल्प को केंद्र व राज्य दोनों सरकारें पूरा करने के लिए कृत संकल्पित हैं। उनके ग्राम में प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने में वर्तमान सरकार उस नीति पर काम कर रही है। नानाजी ने 1978 में ग्राम में प्रोजेक्ट की गोंडा से ही शुरुआत की थी। यह वह सत्ता थी जो सरकारों को मार्गदर्शन देती है। केंद्र व प्रदेश सरकार नाना जी के सुझाए हुए ग्राम स्वराज की नीतियां बनाकर काम कर रही हैं।
जनपद के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का कार्य भाजपा सरकार ने किया। स्वच्छता अभियान के तहत शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक 266000 शौचालय का निर्माण कर बहू बेटियों को इज्जत सम्मान देने का कार्य के साथ-साथ काफी हद तक प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से निजात मिला है। शहर के 122 वार्ड को ओडीएफ करने का काम पूरा हो चुका है।तीन चरणों में ओडीएफ की योजना चलाई जा रही है। अगले वर्ष तक इसके और सार्थक परिणाम मिलेंगे। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 20 लाख महिलाओं को रोजगार देने का काम किया।

Home / Gonda / गोंडा में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने फहराया तिरंगा, कहा- भारत में रहते हैं तो संविधान का सम्मान करें देश तोड़ने वाले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो