scriptUp weather: यूपी में बदल रहा मौसम सोमवार को बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगा ठंड, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम | Weather changing in UP chances rain on Monday western disturbance incr | Patrika News
गोंडा

Up weather: यूपी में बदल रहा मौसम सोमवार को बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगा ठंड, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Up weather update: यूपी में तेजी से मौसम बदल रहा है। सोमवार को गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जानते हैं, मौसम का पूरा हाल

गोंडाNov 25, 2023 / 09:32 pm

Mahendra Tiwari

कोहरा की चादर से ढका यूपी

कोहरा की चादर से ढका यूपी

यूपी में बारिश को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। सोमवार को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम परिवर्तन का असर दिखने लगा है। नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के पहाड़ी से टकराने के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। शनिवार को यूपी के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहा।
मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बारिश को लेकर अलर्ट किया है। आईएमडी के मुताबिक 27 नवंबर को यूपी के कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद सर्दी का सितम शुरु हो जाएगा। दिसंबर माह के पहले सप्ताह में ही सर्दी इस बार रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वहीं कोहरे की चादर का सुबह शाम व्यापक असर दिखेगा। दिन के समय कुछ राहत रहेगी। शीत लहर चलने की संभावना है। उधर न्यूनतम तापमान में अब तेजी से गिरावट देखने को मिलने लगी है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 11 डिग्री सेल्सियस के बीच मे है। फतेहगढ़ में सबसे ज्यादा 13.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड हुआ है। आज से लेकर 26 नवंबर तक यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। 27 नवंबर को नया पश्चिमी बिछोभ सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने यूपी में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 30 नवंबर तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।
इन जिलों में तापमान की स्थिति पर एक नजर

गोंडा में शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रहेगा। बहराइच में 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री बलरामपुर और श्रावस्ती में भी यही स्थिति रहने की संभावना है। लखनऊ में मौसम शुष्क रहने और दिन में धूप के कारण अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान अभी भी 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं, बरेली में 9.2 डिग्री सेल्सियस, फुरसतगंज में 10.6 डिग्री सेल्सियस, कानपुर शहर में 11.1 डिग्री सेल्सियस, शाहजहांपुर में 11.4 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर और नजीबाबाद में 11.6 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर 12.0 डिग्री सेल्सियस, अयोध्या में 12.5, मुरादाबाद में 12.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

Hindi News/ Gonda / Up weather: यूपी में बदल रहा मौसम सोमवार को बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगा ठंड, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो